स्वास्थ्यकर्मी दीपक पांडेय को दी गई भावभीनी श्रद्धांजली
बिलासपुर,10 जून/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर में पदस्थ लैब तकनीशियन श्री दीपक पांडेय के असामयिक निधन पर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा शोक सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कोनहेर गार्डन में आयोजित इस श्रद्धांजलि सभा में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत आत्मा को नमन किया।

कार्यक्रम में तखतपुर के आईसीटीसी काउंसलर श्री माजिद अली ने कहा कि एक स्वास्थ्यकर्मी का असमय निधन विभाग के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने स्वर्गीय दीपक पांडेय के साथ अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए उन्हें याद किया।इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और श्रद्धांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में श्री योगेश जाड़ियां ,पूजा सिंह, स्वप्निल राय, देवेंद्र नायक सहित जिले के विभिन्न आईसीटीसी केंद्रों, एआरटी सेंटर, ओएसटी सेंटर सहित टी आई एनजीओ के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

















