#बिलासपुर

शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कोनी में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग 11 जून से

समाचार

बिलासपुर, 10 जून 2026/शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक कोनी में विभिन्न डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ की जा रही है। 10वीं उत्तीर्ण एवं पीपीटी परीक्षा में शामिल छात्राएं काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होकर प्रवेश प्राप्त कर सकती है। प्रथम चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जून सवेरे 10 बजे से 15 जून 2026 रात्रि 11.59 बजे तक किया जा सकेंगे। मेरिट सूची 16 जून को शाम 5 बजे जारी होगी तथा दावा-आपत्ति 17 जून रात्रि 11.59 बजे तक स्वीकार की जाएगी। प्रथम चरण की प्रवेश प्रक्रिया 20 जून सवेरे 10 बजे से 24 जून 2026 शाम 5.30 तक संपन्न होगी। द्वितीय चरण की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 26 जून सवेरे 10 बजे से 30 जून रात्रि 11.59 बजे तक होगा। मेरिट सूची 1 जुलाई को शाम 5 बजे जारी की जाएगी तथा दावा-आपत्ति 2 जुलाई रात्रि 11.59 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे। द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया 4 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक चलेगी। संस्था स्तर की काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन पंजीयन 11 जुलाई सवेरे 10 बजे से 16 जुलाई 2026 रात्रि 11.59 तक किये जा सकेंगे। इसकी मेरिट सूची 17 जुलाई को शाम 5 बजे जारी होगी तथा प्रवेश प्रक्रिया 18 जुलाई सवेरे 10 बजे से से 22 जुलाई 2026 बजे तक संपन्न की जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ तकनीकी शिक्षा विभाग की वेबसाइट https://cgdte.admissions.nic.in का अवलोकन सकते हैं। अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन करने तथा चॉइस फिलिंग सावधानीपूर्वक भरने की अपील की गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *