#बिलासपुर #शिक्षा

डीईओ बिलासपुर जायसवाल ने किया सेजेस पंधी का निरीक्षण सत्र आरम्भ होते ही कार्ययोजना बनाकर अध्यापन कराएं

*डीईओ*बिलासपुर, 21 जून 2026/स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय पंधी में नवपदस्थ डीईओ श्री रामेश्वर जायसवाल ने आकस्मिक निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने विद्यालय परिसर की स्वच्छता, मध्यान्ह भोजन कक्ष, लाइब्रेरी, कंप्यूटर कक्ष, हेल्थ केयर टूरिज्म के व्यवसायिक प्रखंड, विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। जब डीईओ जायसवाल जी सेजेस पंधी में निरीक्षण करने पहुंचे उस दौरान सेजस पंधी में शासन के नए निर्देशानुसार एसएमसी गठन हेतु पालक, अभिभावक की बैठक संचालित हो रही थी।

सेजेस पंधी स्कूल के प्राचार्य संजय शर्मा ने डीईओ का तिलक लगाकर अभिनंदन किया साथ ही साथ पालक व अभिभावकों ने भी तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। शिक्षकों और पालको को संबोधित करते डीईओ श्री जायसवाल ने कहा कि विद्यालय परिसर स्वच्छ वातावरण, लाइब्रेरी क्रियाशील, प्रयोग कक्ष व्यवस्थित है और पंधी स्कूल के कार्यों का उन्होंने सराहना किया। साथ ही कहा की विद्यालय के संसाधनों का पूर्ण उपयोग करते हुए यहां के व्याख्याता, शिक्षक सेजेस पंधी के परिणाम को आने वाले वर्षों में और बेहतर करने प्रत्येक शिक्षकों को उन्होंने हिदायत भी दिया । उन्होंने कहा कि सत्र आरंभ होते ही कार्ययोजना के अनुसार छात्रों के अच्छे परिणाम हेतु प्रयास करें, शिक्षकों को आगाह किया कि शत प्रतिशत परिणाम प्राप्ति हेतु सजग रहते हुए अपने कार्य बढ़ाना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *