#अरपा खास #बिलासपुर

महिला संवाद एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन 20 जून को चाय पर चर्चा के माध्यम से महिलाओं को मिलेगा संवाद और सशक्तिकरण का मंच

बिलासपुर, 19 जून। महिलाओं के सामाजिक, शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 20 जून को बिलासपुर में “महिला संवाद एवं सशक्तिकरण कार्यक्रम” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय “चाय पर चर्चा” रखा गया है, जिसके माध्यम से महिलाएं अपने विचार साझा कर सकेंगी और नई संभावनाओं पर चर्चा कर सकेंगी।

कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक होटल रीति रिवाज, सिपत चौक, बिलासपुर में किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे खुलकर संवाद कर सकें, अपने अनुभव साझा कर सकें और सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरणा प्राप्त कर सकें। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारवी वैष्णव उपस्थित रहेंगी। वे प्रशासनिक अधिकारी, सिम्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग रायपुर-बिलासपुर की प्रांत सह संयोजिका, धर्म जागरण समन्वय (मातृशक्ति कार्य) तथा भारतीय स्त्री शक्ति छत्तीसगढ़ की प्रांत सचिव के रूप में अपने अनुभव साझा करेंगी। वहीं पत्रकार एवं भारतीय स्त्री शक्ति की सदस्य रश्मिका पाण्डेय कार्यक्रम में विशेष वक्ता के रूप में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष बिंदु सिंह कच्छवाहा के नेतृत्व में किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक महिलाओं से कार्यक्रम में शामिल होकर संवाद, विचार-विमर्श और सशक्तिकरण की इस पहल का हिस्सा बनने की अपील की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *