#राज्य #रायपुर #स्वास्थ्य

एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन* *HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम की नई रणनीतियों पर हुआ मंथन*

*एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन* *HIV/AIDS नियंत्रण कार्यक्रम की नई रणनीतियों पर हुआ मंथन*रायपुर, 26 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति (CGSACS) द्वारा राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिला स्तर पर समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रायपुर में नोडल अधिकारियों के लिए संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला एड्स नियंत्रण अधिकारियों (DACO) ने भाग लिया। कार्यक्रम में अधिकारियों को NACP की नवीन रणनीतियों, HIV/AIDS रोकथाम, उपचार एवं निगरानी प्रणाली से अवगत कराया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त परियोजना संचालक डॉ. खेमराज सोनवानी ने की, उन्होंने कहा कि मिशन एड्स सुरक्षा के लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सभी के समन्वित प्रयास की आवश्यकता है,उन्होंने अधिकारियों की प्रशिक्षण संबंधी अपेक्षाओं पर चर्चा की।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम का अवलोकन, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर HIV/AIDS महामारी की वर्तमान स्थिति तथा NACP की नई रणनीतियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने 95-95-99 लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा में जिला स्तर पर किए जाने वाले प्रयासों पर भी चर्चा की। कार्यशाला में DISHA (दिशा )के माध्यम से जिला स्तरीय कार्यक्रमों की निगरानी, रोकथाम, निदान,देखभाल-सहायता-उपचार (CST) सेवाओं की भूमिका पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसके साथ ही एच आई वी एवं एड्स (रोकथाम एवं नियंत्रण) अधिनियम-2017 के प्रावधानों की जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। साथ ही एच आई वी, टीबी सहयोगात्मक गतिविधियों, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) से समन्वय, NACP के अंतर्गत उपलब्ध सेवाओं, EVTHS एवं STI सेवाओं तथा सामुदायिक तंत्र सुदृढ़ीकरण (Community System Strengthening) विषयों पर विशेषज्ञों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। कार्यशाला में जिला स्तर पर मासिक, त्रैमासिक बैठक एवं जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग से समन्वय पर चर्चा की गई। कार्यशाला में प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के संचालन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया ,और बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव भी दिए। कार्यशाला में राज्य एड्स नियंत्रण समिति के अधिकारियों ने कहा कि एच आई वी/एड्स की रोकथाम, जांच, उपचार एवं जनजागरूकता के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए जिला स्तर पर बेहतर समन्वय, प्रभावी निगरानी से मिशन एड्स सुरक्षा के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *