#बिलासपुर #स्वास्थ्य

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलादलों से आवेदन आमंत्रित


बिलासपुर, 16 जून 2026। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियों के संचालन हेतु कलादलों का चयन किया जाएगा। इस संबंध में जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम, बिलासपुर द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जारी सूचना के अनुसार ऐसे कलादल अथवा कला मंडलियां, जो गीत एवं नाट्य विभाग, भारत सरकार, जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ संवाद, सूचना एवं संस्कृति विभाग से पंजीकृत हैं, आवेदन कर सकती हैं। चयन प्रक्रिया में उन कलादलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जिन्होंने राष्ट्रीय कलादल प्रशिक्षण कार्यक्रम, लखनऊ में प्रशिक्षण प्राप्त किया हो।
इच्छुक कलादल 18 जून 2026 को सायं 5 बजे तक अपने विधिवत आवेदन एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, नूतन चौक, सरकंडा, बिलासपुर में जमा कर सकते हैं।

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत कलादलों से आवेदन आमंत्रित


जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी ने जिले के पात्र एवं पंजीकृत कलादलों से निर्धारित समयावधि में आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। चयनित कलादलों के माध्यम से जिले में एड्स नियंत्रण एवं जागरूकता संबंधी संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *