#बिलासपुर

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन

बिलासपुर/ बिलासपुर प्रेस क्लब में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर आयोजित शिविर में पत्रकारों, उनके परिजनों, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु सिंह कच्छवाहा ने अपनी टीम के साथ रक्तदान किया। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कई लोगों ने पहली बार रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। पूरे आयोजन के दौरान सेवा, समर्पण और मानवता की भावना देखने को मिली।

प्रेस क्लब के सचिव संदीप करिहार ने कहा कि विश्व रक्तदाता दिवस केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की हर गतिविधि को लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, लेकिन सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में प्रत्यक्ष भागीदारी भी उतनी ही आवश्यक है। रक्तदान शिविर इसी सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रक्त की आवश्यकता कभी भी किसी को पड़ सकती है और ऐसे समय में स्वैच्छिक रक्तदाता ही सबसे बड़ी उम्मीद बनते हैं। प्रेस क्लब भविष्य में भी जनहित और समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *