#बिलासपुर

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित


बिलासपुर, 13 जून 2026/ ग्रामीण युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), बिलासपुर द्वारा प्रोजेक्ट उन्नति के अंतर्गत वेल्डर एवं फैब्रिकेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण 16 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक संचालित होगा।


प्रशिक्षण में महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कुल 30 हितग्राहियों का चयन आवेदन प्राप्ति की प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाना है।
प्रशिक्षण में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीर्ण तथा आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होना आवश्यक है।
आवेदन के साथ आधार कार्ड, राशन कार्ड अथवा मनरेगा जॉब कार्ड तथा स्वयं की बैंक पासबुक की तीन-तीन प्रतियां जमा करनी होंगी। इसके अतिरिक्त पासपोर्ट साइज फोटो की 5 प्रतियां भी आवश्यक हैं।
संस्थान द्वारा यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिभागियों के लिए आवास एवं भोजन की व्यवस्था भी निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।
इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, कोनी थाना के पास, तुर्काडीह पुल के सामने, बिलासपुर में संपर्क कर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान प्रबंधन ने पात्र युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *