#छत्तीसगढ़ समाचार #रायपुर

अब उपस्थिति होगी पूरी तरह डिजिटल!स्कूल शिक्षा विभाग ने VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य की, लापरवाही पर वेतन रोकने तक की चेतावनी। 16 जून से सख्ती लागू।

रायपुर, 12 जून 2026. स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति एवं अवकाश प्रबंधन व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि 16 जून 2026 से सभी कर्मचारियों को निर्धारित ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से ही उपस्थिति दर्ज करनी होगी। ऐसा नहीं करने पर संबंधित कर्मचारी की उपस्थिति शून्य मानी जाएगी और जून माह का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश की सभी शालाओं में पदस्थ शिक्षकों एवं कर्मचारियों को विद्या समीक्षा केंद्र (VSK) App के माध्यम से प्रतिदिन ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करनी होगी। विभाग ने कहा है कि ऐप में उपस्थिति दर्ज नहीं होने की स्थिति में कर्मचारी अनुपस्थित माना जाएगा और उसका वेतन रोका जा सकता है।

अब उपस्थिति होगी पूरी तरह डिजिटल!
स्कूल शिक्षा विभाग ने VSK ऐप के जरिए ऑनलाइन अटेंडेंस अनिवार्य की, लापरवाही पर वेतन रोकने तक की चेतावनी। 16 जून से सख्ती लागू।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *