#बिलासपुर

सड़क सुरक्षा में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : कलेक्टर संजय अग्रवाल अवैध पार्किंग, अनधिकृत ढाबों व दुर्घटना कारणों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

समाचार

बिलासपुर, 12 जून 2026/ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं एसएसपी श्री रजनेश सिंह ने सड़क सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय व राज्य मार्गों पर दुर्घटनाओं के कारणों, सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों पर चर्चा हुई।कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिए कि हाईवे पर अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाए तथा वाहन केवल निर्धारित पार्किंग या ले-बाय में ही खड़े हों। ढाबों व होटलों को अपनी पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा शासकीय भूमि का चिन्हांकन कर पार्किंग विकसित करने के निर्देश भी दिए गए।

बरसात के मौसम को देखते हुए सड़कों पर घूमते मवेशियों के प्रबंधन, गौठानों की तैयारी और साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया गया।एसएसपी ने बताया कि जिले में पिछले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं में 151 लोगों की मृत्यु हुई है। नशे में वाहन चलाना प्रमुख कारण पाया गया है, जिस पर चालानी कार्रवाई के साथ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही टोल बचाने के लिए ग्रामीण सड़कों पर भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक लगाने की बात कही गई।बैठक में सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निर्देश दिए गए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *