#खेल #बिलासपुर

अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी का बिलासपुर में भव्य सम्मान

बिलासपुर, 11 जून / प्रार्थना सभा भवन, सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला शामिल हुए। अतिथियों ने अवि मानिकपुरी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अवि मानिकपुरी ने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने अवि मानिकपुरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।
अवि मानिकपुरी ने सम्मान के लिए सभी खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, परिवारजनों एवं हॉकी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिवार और टीम के सहयोग को दिया।
बिलासपुर के इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर पूरे कार्यक्रम में गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि अवि मानिकपुरी आने वाले समय में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश और बिलासपुर का नाम रोशन करने वाले युवा हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का गुरुवार को बिलासपुर में भव्य अभिनंदन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। हॉकी बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ हॉकी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में खेल जगत, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और खेल प्रेमियों ने अवि मानिकपुरी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं दीं।प्रार्थना सभा भवन, सिंचाई विभाग परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमर अग्रवाल उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में सुशांत शुक्ला शामिल हुए। अतिथियों ने अवि मानिकपुरी को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अवि मानिकपुरी ने जापान में आयोजित अंडर-18 एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में भारतीय टीम के साथ स्वर्ण पदक जीतकर बिलासपुर और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के हजारों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। सीमित संसाधनों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर उन्होंने यह साबित किया है कि दृढ़ संकल्प और निरंतर मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

समारोह में उपस्थित खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों ने अवि मानिकपुरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके सम्मान में तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा सभागार गूंज उठा। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों को प्रोत्साहन और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना समय की आवश्यकता है, ताकि प्रदेश से और अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें।अवि मानिकपुरी ने सम्मान के लिए सभी खेल प्रेमियों, प्रशिक्षकों, परिवारजनों एवं हॉकी संगठनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देगा। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोच, परिवार और टीम के सहयोग को दिया।बिलासपुर के इस होनहार खिलाड़ी की उपलब्धि पर पूरे कार्यक्रम में गौरव और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने विश्वास जताया कि अवि मानिकपुरी आने वाले समय में भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *