#छत्तीसगढ़ समाचार #बिलासपुर #शिक्षा

विद्यार्थी उत्कर्ष योजना हेतु आवेदन 20 जून तक

बिलासपुर, 9 जून 2026/मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 05 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय दोपहर 12 से 2 बजे तक निर्धारित किया गया है। योजना के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेघावी विद्यार्थियों को राज्य के उत्कृष्ट निजी विद्यालयों में अध्ययन का अवसर प्रदान किया जाएगा। आदिम जाति अनुसुचित जाति विकास विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी अपने आवेदन पत्र संबंधित विद्यालय में 20 जून 2026 तक जमा कर सकेंगे। विद्यालयों द्वारा जांच के बाद आवेदन विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं वहां से सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग कार्यालय को भेजे जाएंगे। योजना का लाभ लेने के लिए अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा अनुसूचित जाति या अनुसुचित जनजाति वर्ग का होना आवश्यक है। विद्यार्थी वर्तमान में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में नियमित अध्ययनरत हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *